ये 5 बीमारियां जिनके लक्षण और कारण महिलाओं और पुरुषों में होते हैं अलग-अलग

ये 5 बीमारियां जिनके लक्षण और कारण महिलाओं और पुरुषों में होते हैं अलग-अलग

सेहतराग टीम

हर बीमारी का पता उसके लक्षणों के आधार पर लगाया जाता है। इसके बाद उसके कारणों पर ध्यान दिया जाता है। ये सब पता करने के बाद बीमारी का इलाज किया जाता है। अगर गौर करेंगे तो देखेंगे तो किसी भी बीमारी को पता करने के लिए लक्षण ही महत्वपूर्ण होते हैं। आपको लगता होगी कि पुरुष और महिलाओं में बीमारियों के लक्षण और कारण एक जैसे होते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। क्योंकि कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनके लक्षण और कारण महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होते हैं यानी एकसमान नहीं होते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी बीमारियां हैं जिनके लक्षण और कारण महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होते हैं।

पढ़ें- आनुवंशिक होता है हार्ट अटैक, परिवार में किसी को है तो कराएं जांच, जानें क्यों है जरुरी

ये हैं बीमारियां-

1- ऑस्टियोपोरोसिस

महिलाओं और पुरुषों में ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। महिलाओं में इस बीमारी से ज्यादा परेशान रहती हैं। महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन डी और कैल्शियम की कमी भी इस बीमारी का मुख्य कारण हो सकते हैं। महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान हड्डियों कमजोर हो सकती हैं जबकि पुरुषों में यह रोग पोषक तत्वों की कमी से हो सकता है। वहीं पुरुषों में इसके लिए टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन की कमी को भी जिम्मेदार माना जाता है।

2- तनाव

पुरुषों और मह‍िलाओं में तनाव का बढ़ना अलग-अलग तरह से हो सकता है। तनाव के कई लक्षण दोनों में समान रहते हैं जैसे सिर दर्द, चिढ़चिढ़ापन, थकान, बीपी बढ़ना या कम होना, भूख न लगना लेकिन महिलाओं में तनाव के कारण पेट भी खराब हो सकता है। तनाव पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा शिकार बना सकता है।

3- स्ट्रोक

एक उम्र तक पुरुषों और महिलाओं में स्ट्रोक का खतरा एक समान होता है लेकिन उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में स्ट्रोक की आशंका पुरुषों की तुलना में ज्यादा हो सकती है। स्ट्रोक के लक्षणों में कमजोरी या शरीर सुन्न होना, चेहरे का एक ओर लटकना, बोलने में परेशानी, किसी एक हाथ या पैर में पैरालिसिस, संतुलन न बना पाना हो सकते हैं। महिलाओं में पुरुषों की तुलना में कुछ अलग लक्षण दिखाई देते हैं जैसे अचानक हिचकी आना, मतली, कमजोरी महसूस होना, अचानक छाती में दर्द होना, सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

पढ़ें- हर 10 में से एक व्यक्ति को अपने जीवन में कैंसर होने की संभावना: डब्ल्यूएचओ

4- हार्ट अटैक

महिलाओं और पुरुषों में हार्ट अटैक अलग-अलग लक्षण हो सकते हैं। हार्ट अटैक सामान्य लक्षणों में सीने में दर्द हार्ट होना हो सकता है, लेकिन हार्ट अटैक के समय पुरुषों की तुलना में महिलाओं में जी मिचलाना, उलटी जैसे लक्षण अधिक दिखाई दे सकते हैं. महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षणों में जबड़े में दर्द हो सकता है।

5- मुंहासे

महिलाओं में मुंहासे निकलने का खतरा ज्यादा होता है। महिलाओं के मुंहासों के लिए हार्मोंस को जिम्मेदार हो सकता है। पुरुषों की त्‍वचा ऑयली होती है इसलिए पुरुषों को मुंहासों की समस्या हो सकती है।

 

इसे भी पढ़ें-

पेट की कई बीमारियों का बेस्ट इलाज है 'गोरक्षासन'

विटामिन K की कमी से हो सकते हैं हार्ट, कैंसर के मरीज, ऐसे करें इसकी कमी को पूरा

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।